कविताएँ
कविताएँ, व्यक्ति के अन्दर उत्पन्न भावनाओं का एक शाब्दिक चित्रण है. कुछ व्यक्ति जो बहुत संवेदनशील होते है उनके साथ घटित हर घटना एक कविता बन जाती है.
जब दो दिलों के बीच भावनाएं एक सीमा से निकलती है तो बातों का सिलसिला शुरू होता है. कविता “आओ बात करें ” उसी का चित्रण है.
कुछ ऐसे रिश्ते होते है जो न आगे बढ़ते हैं और न पीछे हटते हैं. ऐसे रिश्ते एक निश्चित दूरी पर स्थिर बने रहते है. ” समान्तर रेखाएं ” उन्ही रिश्तो का चित्रण है.
दो व्यक्तियों के बीच एक प्राकृतिक रिश्ता बन जाता है किन्तु समाज इसकी स्वीकृति नहीं देता. प्रेमी रिश्तों की बंदिश से निकालने के लिए जीवन भर फडफडाते रहते है.
कुछ लोग बचपन और जवानी में ही वैराग्य की ओर मुड़ जाते हैं. उन्हें हिदायत देती यह कविता:
” अभी, उम्र से आगे क्यों हो, थोड़ा पीछे रहा करो. “