वजह क्या है ?

हर दिन का एक ही हाल है
जैसा कल था, वैसा ही आज है
हर सुबह,
इसे बदलने का शपथ लेता हूँ
हर रात,
पुराने ही लिबास में पाता हूँ
अब प्रश्न यह है कि,
इस स्थिरिता का रहस्य क्या है
दोनों नही बदलते या
दोनों बदल जाते हैं
अन्तराल शून्य का
वजह क्या है ?
***